जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधान मंत्री ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा को जन्म दिन की शुभकामनाएं भेजी

जबलपुर दर्पण। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा के जन्म दिन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी हैं। प्रो मिश्रा को प्राप्त बधाई संदेश में प्रधान मंत्री श्री मोदी ने उनकी प्रसन्नता और सफलता के लिए शुभकामनाये भी दी है।
आज कुलपति प्रो भरत मिश्रा के जन्म दिवस पर आज ग्रामोदय परिवार के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने उनके कार्यालय पहुंच कर उन्हे पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो मिश्रा के परिजनों,शुभ चिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विद्वानों ने दूरभाष पर संपर्क कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।
ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने आज अपने कार्य का प्रारंभ भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख के प्रवास स्थल सियाराम कुटीर जाकर नाना जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रो मिश्रा ने नाना जी देशमुख से उनके जीवन काल में मिलने वाले सतत मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए कहा कि नाना जी के ग्रामोदय संकल्प को पूरा करने की दिशा में वे कृत संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page