अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

नरवाई की आग से जले पांच आशियाने:मुश्किल से पाया आग पर काबू

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। प्रशासन के मुखिया के आदेश के बावजूद भी किसान नरवाई में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं,जबकि पूर्व में भी आगजनी की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं और लाखों रुपए का नुकसान लोगों को उठाना पड़ा है। ताजा मामला जबेरा जनपद मुख्यालय से सटे ग्राम बंदरकोला का है जहां पर नरवाई में लगी आग ने 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से यह मकान धूं-धूंकर जलने लगे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाफी सिद्ध हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम सहित तेंदूखेड़ा,कटंगी एवं मझौली का दमकल वाहन घटना स्थल पहुंचा और आग पर काबू पाया। अगर समय रहते दमकल वाहन पहुंच जाते तो काफी हद तक नुकसान होने से बच जाता लेकिन इस आग ने पांच घर जला दिए। वहीं ग्रामीण इस बात से नाराज नजर आए कि जबेरा में दमकल वाहन नहीं है,बरसों से यह मांग उठाने के बाद भी ना तो प्रशासन इस ओर कोई सुध ले रहा है और ना ही जनप्रतिनिधि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page