रेल यात्रियों को मिल रही डिजिटल युग में डिजिटल सुविधाएँ

जबलपुर दर्पण। आज का युग डिजिटल युग है। भारतीय रेलवे आत्मनिर्भर बनाने में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में पश्चिम मध्य रेल और नए आधुनिक तकनीक के डिजिटल मशीनों का उपयोग करने में अग्रणी रहा है। भारतीय रेलवे के साथ-साथ पश्चिम मध्य रेलवे में भी रेल यात्रियों को खानपान सामग्री का भुगतान करना हो, या पार्सल बुक करना हो, रेल टिकट खरीदना हो या रिटायरिंग रूम बुक करना हो इन सभी के लिए अपने स्मार्ट मोबाइल फोन एवं क्रेडिट/डेबिट कार्ड से डिजिटल माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों के समय की बचत भी हो रही है और केश लेन देन में पारदर्शिता रहती है। इसी के साथ पश्चिम मध्य रेल में स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा, ट्रेन इन्फॉर्मेशन सिस्टम, पेपरलेस चार्टिंग डिसप्ले बोर्ड, रेल परिसर में सीसीटीवी कैमरों एवं वेबसाइट पोर्टल जैसी डिजिटल सुविधाओं का भी उपयोग किया जा रहा है। डिजिटल कॉम्प्यूटरीकृत सुविधाएँ पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख 11 स्टेशनों पर पार्सल यातायात को ट्रैक करने के लिए पश्चिम मध्य रेल ने कम्प्यूटरीकृत पार्सल प्रबंधन प्रणाली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे लगेज को ट्रैक करना काफी आसान हो गया है। सामान लोड होते ही बुक करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर मेसेज आ जाएगा और गंतव्य पर पहुँचने के बाद भी उसको उसी माध्यम से सूचित किया जाएगा। पार्सल की वर्तमान जानकारी को वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बार कोड तकनीक की सहायता से पैकजों की ट्रेसिंग आसान हो जाती है। विशाल नेटवर्क पर यात्रियों की समस्याओं और शिकायतों को सुलझाने के लिए ‘रेल मदद‘ प्लेटफार्म बनाया गया है।



