जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनेकृविवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने भ्रमण कर किया संवाद

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यलाय, जबलपुर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण,डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने उद्यानकी महाविद्यलाय, रहली एवम कृषि महाविद्यालय खुरई का भ्रमण व छात्रों से संवाद किया। सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं माता सरस्वती का पूजन किया गया। तत्पश्चात रेहली में सहायक छात्र कल्याण, डा. विकास गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। इसी प्रकार खुरई में अधिष्ठता डाॅ एम पी दुबे ने स्वागत उद्बोधन दिया। अपने उद्बोधन में डा. शर्मा ने छात्रों को कुलपति प्रो प्रदीप कुमार बिसेन जी का संदेश प्रदान किया। डॉ शर्मा ने दोनो ही महाविद्यालयों की मूलभूत शैक्षणिक एवम छात्र कल्याण गतिविधियों, हॉस्टल व्यवस्था, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, खेल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुविधाओं सुधार हेतु विश्व विद्यालय स्तर से किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी साथ ही छात्र कल्याण एवम समग्र व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों सक्रीय भागीदारी हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित कर संघर्ष व विपरीत परिस्थितियों से विचलित न होते हुऐ उनमें ही आपनी क्षमताओं को लगातार विकसित करने का आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page