ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन द्वारा हुआ आमसभा का आयोजन

जबलपुर दर्पण। जीसीएफ के विद्या नगर गेट पर सुबह के समय तथा वीएफजे में शाम को ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एन पाठक तथा राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड श्री कुमार ने आम सभा को संबोधित किया। कॉमरेड श्री कुमार ने अपने उद्बोधन में जी सी एफ के सभी कर्मचारियों को कार्य समिति चुनाव में जीसीएफ मजदूर संघ हथोड़ा को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए आभार प्रदर्शित किया, वीएफजे में निगमीकरण के विरोध के संघर्ष के विषय में विभिन्न तथ्यों से कर्मचारियों को अवगत कराते हुए सभी कर्मचारियों को विकल्प मांगे जाने पर सरकारी नौकरी का विकल्प चुनने की सलाह दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कर्मचारियों को आश्वासन दिया की फेडरेशन पर भरोसा रखें फेडरेशन आपकी सेवा शर्तो पर आंच नहीं आने देगी। सभा में उपस्थित मिठाई लाल रजक, अमरीश सिंह, रोहित यादव, नितेश सिंह, आशीष विश्वकर्मा, वीरेंद्र साहू, अमित चंदेल,स्वदेश दुबे, बीरबल, असीम दुबे, अमित गुप्ता, राजेश मिश्रा, राहुल गुप्ता, सुमन कुमार, अखिलेश सिंह,राममोहन पटेल, भवानी पटेल, पार्थ ओझा, कुंवर देवेंद्र, परमेश्वर कुमार, रितेश बेन, सागर यादव, राजेश भारती उपस्थित रहे।



