छत्तरपुर ग्राम में पाटन पुलिस की दबिश,मय शराब के तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखबिर की सूचना पर छतरपुर गांव का श्याम सिंह राजपूत अपने गांव की पुलिया के पास 2 सफेद रंग की बोरियों में शराब के पाव भारी मात्रा में रखकर बेचने की फिराक मे ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी जहा वह व्यक्ति खड़ा दिखा जो पास 2 सफेद प्लास्टिक के बोरिया में शराब रखे था पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम श्याम सिंह राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छतरपुर का बताया,दोनों बोरों की तलाशी लेने पर 360 पाव देशी शराब के रखे मिला,आरोपी से 360 पाव देशी शराब कीमती लगभग 36 हजार रूपये जप्त करते हुये करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर,आरक्षक अमित पाण्डे, अनुराग रैकवार,महेश कुमार, प्रकाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



