चिलचिलाती धूप में सूखते कंठ को मिले सत्तू और मीठा ठंडा पानी

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश साहू समाज महिला मंडल जबलपुर इकाई द्वारा सत्तु वितरण एवं उपयुक्त स्थल पर प्याउ की व्यवस्था ‘‘ओ राही तूू प्यासा न जाना थोड़ा सा सत्तू खा और पानी पीकर जाना “चिलचिलाती धूप में सूखते कंठ को मिले सत्तू और मीठा ठंडा पानी इसके लिए संगठन सचिव उर्मिला साहू के अथक प्रयास से भीषण गर्मी में राहगीरों को सुविधा देने के ख्याल से दिक्षणेश्वरी मंदिर (जार्ज टाउन ), हनुमान मंदिर सुपर मार्केट, नागमंदिर (गणेशजी), एवं हरदौल मंदिर में प्याउ एवं सत्तू वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल म.प्र. की जबलपुर इकाई प्रान्त अध्यक्ष सावित्री साहू, संरक्षक संयोजक प्रांतीय इन्दु लता गोल्हानी, वर्षा साहू प्रान्तीय उपाध्यक्ष, जिले की अध्यक्ष एकता नगर अध्यक्ष सरिता, सचिव राखी उल्का साहू, सहसचिव काेषाध्यक्ष शकुंतला, नीलम साहू, श्रीमति सुशीला, सुचित्रा, गीता, नीतू, रेखा, कमला का सराहनीय सहयोग रहा।



