जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धर्मनिष्ठों के सम्मान से बढ़ती है धार्मिकता

जबलपुर दर्पण। विगत तीन दशकों से धर्म, संस्कृति और सुसंस्कारों के विकास में सतत् संलग्न धर्मनिष्ठ विभूतियों के सम्मान से आध्यात्मिकता और धर्मनिष्ठा में अभिवृद्धि होगी। उक्त उद्गार सिद्ध श्री दुर्गा मंदिर धनवंतरी नगर के 43 वें स्थापना दिवस पाटोत्सव समारोह के अंतर्गत धर्म और अध्यात्म क्षेत्र की विशिष्ट विभूतियों को धर्मरत्न अलंकरण से अलंकृत करते हुए अतिथियों ने व्यक्त किए। अनेक धर्मग्रंथों के रचयिता प्रख्यात साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे के मुख्यातिथ्य,राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ.श्रद्धा तिवारी की अध्यक्षता तथा भागवताचार्य पवित्रा दीदी व नीलकंठ महाराज के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न समारोह में सर्वश्री मूलचंद दुबे, सतीश दुबे, एस के मिश्रा, आर के पांडे,अनिल दुबे,सोमू चक्रवर्ती व श्रीमती मंजू राघवन को धत्मरत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया। समारोह में भागवताचार्य रामछवि महाराज, डॉ. एच .पी. तिवारी,राजेश पांडे, डॉ . संदीप नेमा, शेष नारायण पाराशर, दीपक पचौरी, आर सी गांधी, उर्मिला गांधी, प्रीता अवधिया, मालती पटेल, डी एस जाटव, ए के चौधरी, डी के परोहा, कैलाश शर्मा, विनोद अग्निहोत्री, मधुसूदन दुबे व कमल किशोर तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page