असंगठित श्रमिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

जबलपुर दर्पण। न्यायमूर्ति रवि मलिमठ, मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं न्यायमूर्ति शील नागू कार्यपालक अध्यक्ष, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में आज नीलकंठ विधि महाविद्यालय डिसिलवा परिसर जबलपुर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार सक्सेना एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजीव करमहे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर अग्रवाल, उप सचिव श्रीमति स्वपन सिंह विधिक सहायता अधिकारीगण जीशान खान, जितेन्द्र धुर्वे, मु. जीलानी, सरवेश चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रत्नेश कुररिया, श्रम पदाधिकारी आर के मिश्रा, विनोद संचालक नीलकंठ विधि महाविद्यालय डॉ. मनीष पाण्डेय एवं प्राचार्य श्रीमति रीता दुबे, श्रमिक नेता श्री विनोद पाण्डेय तथा अन्य विभाग के अधिकारीगण, विधि छात्र, सुनील कुमार गुप्ता प्रभारी सहित विभिन्न पैरालीगल वालेंटियरस आदि मौजूद रहे| उक्त स्वास्थ्य शिविर विभिन्न रोगों ह्रदय रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन आदि विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकगण की टीम मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित श्रमिक की नि:शुल्क पेथोलॉजी जांच भी की गई। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 से ज्यादा श्रमिकों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। साथ ही विभिन्न श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड भी शिविर स्थल पर बनाये गए। उक्त शिविर में पंजीयन केंद्र एवं हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई जिससे श्रमिकों को काफ़ी सहूलियत रही इसके अतरिक्त म प्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत श्रमिको को पंजीयन कार्ड वितरित किये गए ।



