जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

आम आदमी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर सिहोरा एसडीएम को सौपा ज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र हरगढ में 726 एकड़ जमीन होने पर भी स्थानीय लोग बेरोजगार

जबलपुर दर्पण नप्र सिहोरा। सिहोरा के हरगढ ग्राम में शासन द्वारा लगभग 30 वर्ष पूर्व 725 एकड जमीन को आद्योगिक विकास एवं 250 एकड कृषि निजी भूमि थी उसे अधिग्रहण करने के लिये करोड़ों रुपये मुआवजे के रुप में खर्च किये जिसमें मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने जैसे सडक, पानी,बिजली,के लिये करोडो रुपये खर्च कर दिये
मध्यप्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस क्षेत्र में कोई भी उद्योग नही लग पाये एवं जो उद्योग वर्तमान में संचालित हो रहे हैं। वह भी नुकसान में चल रहे हैं जिसके कारण इस क्षेत्र में उद्योग लगाने उद्योगपतियों ने कोई रुचि नही दिखाई इसका परिणाम यह हुआ कि स्पेशल इकोनाॅमिक जोन को भी केन्द्र सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया। भोपाल, ग्वालियर,इंदौर की तुलना में यहां पर बिजली के रेट अधिक है, भोपाल, इंदौर,ग्वालियर की तर्ज पर बाॅडिंग नहीं की जा रही है न ही विजनिस सबमिट किये जा रहे है मध्यप्रदेश सरकार से मांग करते हुये जो भूमि प्रशासन द्वारा अधिग्रहण की गई थी उसे कृषकों को वापिस कर दी जाय। सिहोरा के युवा रोजगार न होने के कारण अपने परिवार को छोड कर अन्य राज्यों में रोजगार पाने के लिए जाते है। इस जगह पर उद्योग लगने से उनको स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त हो सकेगा। साथ ही सिहोरा क्षेत्र की बेरोजगारी जनता को एक बड़ी समस्या कहि जाने वाली बेरोजगारी भी दूर होगी। मध्यप्रदेश शासन को यहां से नाममात्र की रायल्टी वर्तमान में प्राप्त होती है। यदि इस क्षेत्र को ओद्योगिक क्षेत्र में विस्तार किया जाता है तो यहां स्थापित होने वाले उद्योगों से मध्यप्रदेश शासन को भी काफी मात्रा में राजस्व प्राप्त होगा। इस क्षेत्र में कुछ विशेष राजनैतिक रसूखदारों को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से विकास नहीं किया जा रहा है। अतःअनुविभागीय अधिकारी से विनम्र निवेदन है कि हरगढ उद्योगित क्षेत्र की ओर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए विभिन्न उद्योग इकाइयों की स्थापना कराने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपते समय उपस्थिति रहे – लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा,सुधीर खरे,श्रीमती मधुवाला श्रीवास्तव,ब्रजेश चतुर्वेदी,सपना ठाकुर,मुन्ना राय,राजेश डब्बल चौबे अमरेश पटैल,ओमप्रकाश पटैल,सुमन पटैल जमुना प्रजापति,संगीता विश्वकर्मा,प्रवीण पटैल,मदन मोहन दाहिया साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page