अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिलवारा थाना अंतर्गत 24 वर्षीय युवक की अंधी हत्या का खुलासा,चोर कहने के विवाद पर गई युवक की जान

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बाजनामठ चौराहे के पास सुलभ कांप्लेक्स के सामने युवक के मृत अवस्था में पडे होने की सूचना पर तिलवारा थाना प्रभारी लेखराम नादैानिया थाना स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहॉ राकेश राय उम्र 32 वर्ष निवासी गढा ने पुलिस को जानकारी में बताया कि वह सुलभ कांप्लेक्स में काम करता है। 6 बजे सुबह देखा कि सुलभ काम्पलैक्स के सामने एक युवक चित्त अवस्था मे पडा है जिसके सिर मे चोट के कारण आसपास खून फैला था। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थति में घटना स्थल का निरीक्षण करते वक्त मृतक के माथे, सिर के पीछे,चोट के निशान मिले है। मृतक की शिनाख्त राहुल चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी चूल्हा गोलाई नारायणपुर तिलवारा के रूप में हुई, पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक मजदूरी करता था। गोलू पटेल लगुन कार्यक्रम में टैंट लगवाने हेतु ले गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बुलेरो वाहन मे बैठाकर राहुल चौधरी एवं पूरन लाल को शास्त्री नगर चौराहे पर रात्रि लगभग 3-20 बजे छोडा था। पुलिस पार्टी को रात्रि गस्त के दौरान राहुल चौधरी एवं पूरन लाल मिले थे जिन्होंने पूछताछ पर नाम बताते हुये शादी पार्टी से काम कर वापस घर जाना बताया था। पूरन लाल ने पूछताछ में बताया कि राहुल ने बोला कि यदि साधन नहीं मिलेगा तो अपने मामा के यहॉ सूपाताल चला जाऊंगा टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गयी एवं घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की टेंट में काम करने वाले रोहित राजपूत एवं 15-16 साल के दो लड़कों का झगडा सुलभ काम्पलेक्स के सामने खडे एक लडके से हुआ था। संदेही रोहित राजपूत एवं उसके अन्य 15-16 वर्षीय किशोर साथियों को अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बंध में पूछताछ की गयी तो तीनों ने चाय पान की होटल के सामने खडे युवक के साथ हाथ घूसों से मारपीट करते हुये फावड़े के बेंट से हमला कर सिर मे चोट पहुचाना बताया तीनों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त फावडें का बेंट जप्त करते हुये तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page