दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला 13 व 14 मई को आयोजित:विक्टोरिया हॉस्पिटल

जबलपुर दर्पण नप्र। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केन्द्र व राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया के मार्गदर्शन में सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय में आगामी 13 व 14 मई को दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे चिकित्सकों द्वारा चिन्हांकित किये गए मरीजों का उपचार किया जाएगा। पिछले माह दिनाँक 18 से 24 अप्रैल तक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया था। जिसमे चिकित्सकों की मोबाइल हेल्थ टीम ने कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिन्हांकित कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थाओं के लिए रेफर किया गया था। शिविर में कैंसर,हृदय,न्यूरोलॉजी, किडनी,लीवर,नाक कान गला,टीबी/छाती रोग,गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी,अस्थि रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाएगा,बच्चे जो 4-डी से चिन्हांकित किये गए थे उनमें डिफेक्ट(जन्मजात विकृति),डिसीज़,डिफिशिएंसी एवं डेवलपमेंट डिले वाले चिन्हों से पहचान किए गए थे उनको भी शिविर में बुलाकर आगे के उपचार की व्यवस्था की गई है।जो भी पात्र परिवार अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नही बनवा सके हों वो अपने साथ आधार कार्ड, राशनकार्ड, परिवार समग्र आईडी,संबल कार्ड,खाद्य सुरक्षा पर्ची तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर लाएं और शिविर में अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते है।



