ओबीसी वर्ग के साथ हुई साजिश, भाजपा ने कराया आरक्षण समाप्त: कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि मप्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा साजिश करके जानबूझकर पिछड़े वर्ग का आरक्षण स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में समाप्त करवाया गया। दिसंबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे की 4 महीने के अंदर ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट जमा करके पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित किया जाए लेकिन सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण के मामले में पेश रिपोर्ट आधी अधूरी रिपोर्ट को बंच ऑफ डाक्यूमेंट्स के अलावा कुछ नहीं माना सरकार की ओबीसी विरोधी मंशा के कारण पंचायत एवं निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल पाएगा इसे इस सरकार की प्रशासनिक भूल या ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा का षड्यंत्र कर आरक्षण समाप्त करवाया। संघ प्रमुख मोहन भागवत के गुप्त एजेंडे को शिवराज ने किया लागू जिससे प्रदेश में निवासरत 55 फ़ीसदी से ज्यादा ओबीसी आबादी को प्रॉपर रिप्रजेंटेशन नहीं मिल पाएगा कारण सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए तथ्य नहीं रखे गए यह भारतीय जनता पार्टी की साजिश है जानबूझकर सुप्रीम ़कोर्ट में पिछड़ा वर्ग आरक्षण के समर्थन में तथ्य नहीं रखे। भाजपा की कुटिल चाल को
मप्र की 55% से अधिक पिछड़े वर्ग की आबादी देख रही है ओबीसी जाग चुका है सरकार सिर्फ भाषण में ओबीसी की हितैषी बनती है और जब जानकारी देने की बात आती है तब तथ्यात्मक जानकारी नहीं देती है सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती इसलिए मुद्दे को उलझाए रखना चाहती है भाजपा पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय कर रही है आने वाले समय में प्रदेश का पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगा।



