जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आयोजित हुआ लाड़ली उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। महिला एवं बाल विकास परियोजना 05 सेक्टर क्रमांक 02 द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में लाड़ली उत्सव मनाया गया। लाड़ली उत्सव में आयोजित कार्यक्रमों में लाड़लियों ने मेहंदी, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्व भाग लिया। विगत दिवस विशेष आयोजित वार्ड स्तर द्वारा कार्यक्रम पर लाड़ली लक्ष्मियों, अभिभावकों सहित एक साथ वाद्ययंत्रों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति के साथ तिलक लगाकर स्वागत कर पुष्पवर्षा करते हुए लाड़लियों का कन्या पूजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य स्तर से सीधे प्रसारण को लेपटॉप के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश दिखाया गया। इस मौके पर वार्ड के जनप्रतिनिधियों में मोहिनी विपिन श्रीवास्तव, विमल राय, आशीष विश्वकर्मा, ज्योति बक्सी, सुपरवाईजर, शोर्यदल के सदस्य शिववती कोरी, मनीषा चौधरी आदि स्थानीयजनों के द्वारा प्रसाद, स्वल्पहार, मिठाईयां वितरित की गई। इस दौरान जीते हुए प्रतिभागियों को ईनाम लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण पत्र बांटा गया। आगंनबाड़ी द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर बैठने एवं पेजयल की व्यवस्था भी कराई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना अधिकारी माधव सिंह यादव, ज्योति बक्सी, राज कुमारी कोरी, शिखा पाण्डे, माया चौहान, नेहा बिजपुरिया, सविता खत्री, सुनीता कोरी, तस्लीम, फातिमा बी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page