अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही: अवैध शराब के साथ दोनों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। माढ़ोताल थाना प्रभारी श्रीमती रीना पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति वैन लाल रंग की वाहन क्र एमपी20बीए 0733 में 2 व्यक्ति अंग्रेजी शराब अवैध रूप से रखे हैं जो माढ़ोताल तिराहा से कटंगी वायपास तरफ जा रहे है सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच एवं माढ़ोताल थाने की संयुक्त टीम द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई। संस्कारधानी अस्पताल के आगे मारूती वेन को रोका गया चालक ने अपना नाम अजय ठाकुर (गोंड़) उम्र 32 वर्ष निवासी बेलखेड़ा एवं वेन में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रामसिंह उर्फ रमाशंकर राय उम्र 46 वर्ष निवासी गढ़ा बताया तलाशी लेने पर वेन के अंदर कार्टून में शराब एंव बियर रखी मिली,आरोपियों से अंग्रेजी शराब एवं वीयर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए की शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मारूती वेन जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page