जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीनृसिंह आराधना से होती है धन धान्य की प्राप्ति : स्वामीनरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण। भक्त को सदैव आराध्य देव की आराधना मे ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लक्ष्य निर्धारित कर ही पूर्ण सफलता प्राप्त होती है।
भक्त प्रह्लाद की करूण पुकार सुनकर श्रीनृसिंह का अवतार हुआ है, साधना मे लीन भक्त निरंतर श्रीहरि नारायण का ध्यान करता है और सर्वत्र नारायण के दर्शन करता है। श्रीनृसिंह भगवान के मंत्रराज जाप और सहस्त्रनाम अर्चन करने से धन धान्य और सुख के साथ परम वैभव प्राप्त होता है। उक्त उदगार नरसिंहपीठाधीश्वर डा स्वामीनरसिंह दास महाराज ने नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज जबलपुर मे श्रीनृसिंह भगवान प्राकट्योत्सव के व्दितीय दिवस महा अभिषेक पूजन अर्चन और मंत्र राज जाप, सहस्त्रनाम अर्चन आरती मे कहे।
अभिषेक पूजन मे स्वामी बालकदास, आचार्य अनूप देव महाराज, डा दीपक बहरानी, अशोक मनोध्याय, रमा शंकर कटारे, शरद दुबे, लोकराम कोरी, आचार्य प्रदीप महाराज, राजेन्द्र प्यासी, लालमणि मिश्रा, विष्णु पटेल, प्रवेश खेडा, जगदीश साहू, मनोज नारंग, विध्येश भापकर, संजय नाहतकर, अजीत सिंह सीटू, कामता प्रसाद, आचार्य रामफल शास्त्री, संजय शास्त्री सहित वैदिक आचार्य और बडी संख्या मे श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page