जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का हुआ उदघाटन

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केन्द्र व राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय परिसर में प्रारम्भ हुआ । मेले का उदघाटन केंट क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अशोक रोहाणी जी,क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया एवं सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी के द्वारा किया गया।स्वास्थ्य मेला में सभी प्रमुख बीमारियों -कैंसर, हृदय, न्यूरोलॉजी, किडनी, लीवर,नाक कान गला,टीबी/छाती रोग,गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी,यूरोलॉजी, शिशु रोग,अस्थि रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग,पैथोलॉजी के अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे जिनमें सभी विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच व इलाज किया गया।इसके साथ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो 4-डी से चिन्हांकित किये गए थे उनमें डिफेक्ट(जन्मजात विकृति),डिसीज़, डिफिशिएंसी एवं डेवलपमेंट डिले वाले थे को भी शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचारित किया एवं सर्जरी की आवश्यकता वाले बच्चों को परामर्श दिया । स्वास्थ्य मेले में आज 1179 लोगों के स्वस्थ की जांच कर उन्हें उपचार प्रदान किया गया ।
स्वास्थ्य मेला में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु पृथक से स्टॉल था जँहा आयुष्मान कार्ड बनाये गए ।इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन,डीएचओ डॉ के के वर्मा,डीएमओ डॉ राकेश पहाड़िया,आरएमओ डॉ पंकज ग्रोवर,डॉ सजंय जैन,डॉ तरुण अहरवाल, डॉ एस एस ठाकुर, डॉ सोहाने, डॉ पीसी आनन्द,जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, डीपीएम विजय पांडे,सुभाष शुक्ला, संदीप नामदेव, रविशंकर कोष्टा ,विकास श्रीवास्तव सहित सभी स्टाफ उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page