अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अज्ञात कारणों से 23 वर्षीय युवक ने खाया जहर:इलाज के दौरान मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। माढ़ोताल थाना अंतर्गत बजरंग नगर ग्रीन सिटी निवासी सुनील ठाकुर ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सूचना मिली की बजरंग नगर,ग्रीन सिटी निवासी सुनील ठाकुर उम्र 23 वर्ष ने किसी अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया,उसके परिजन इलाज कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर उक्त प्रकरण को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page