डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नगर में प्रदाय पेयजल का पीएचई विभाग ने किया गुणवत्ता का परीक्षण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी के विभागीय टीम द्वारा डिंडोरी नगर के विभिन्न वसाहट में जाकर नल कनेक्शन से सीधा जल संग्रहित कर परिक्षण किया गया। बताया गया कि आपूर्ति के बाद जल प्रदाय, जल का संपूर्ण पैरामीटर में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा लोगों को जल गुणवत्ता के प्रति जागरूक भी किया गया। गौरतलब है कि जल परीक्षण एफ टी किट के माध्यम से 8 पैरामीटर में एवं बैक्टीरिया टेस्ट भी किया गया। परिक्षण में पाया गया पी एच 8.5, फ्री क्लोरीन 0 मिली ग्राम प्रति लीटर ,कठोरता 250 मिलीग्राम /लीटर ,क्लोराइड 100 मिलीग्राम /लीटर, आयरन 0 मिलीग्राम / लीटर,नाइट्रेट 0 मिलीग्राम/लीटर, फ्लोराइड 0.5 मिलीग्राम / लीटर, टरबीडीटी- 1 एन. टी .यू. पाया गया समस्त पैरामीटर में पानी शुद्ध पाया गया। साथ ही जीवाणु परीक्षण का टेस्ट रिजल्ट 24 से 48 घंटे के बाद मिल पाएगा। जानकारी अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में भी फील्ड टेस्ट किट का प्रशिक्षण ग्राम पंचायत के पांच महिलाओं को दिया जा रहा है एवं जल परीक्षण हेतु फील्ड टेस्ट किट प्रदाय किया जाता है। बताया गया कि ग्राम वासी खुद ही जल गुणवत्ता का परिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर करवा सके एवं जल जनित बीमारियों से बच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page