जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जनपद सदस्य एकता संगठन द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर:पाटन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। जनपद सदस्य एकता संगठन म.प्र.के वेनर तले जनपद सदस्यों ने एसडीएम पाटन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, सदस्यों की प्रमुख मांग जनपद सदस्यों के क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सदस्यों के लिए बैठने की व्यवस्था हो, सदस्य का मोबाईल नम्बर पंचायत के सूचना पटल पर अंकित हो एवं पंचायत स्तर के कार्यों के लिए जनपद सदस्य के अनुमोदन से विकास कार्य किये जायें। जनपद सदस्यों को अपने जनपद क्षेत्र में कार्य करने के लिए वार्षिक 15,00000/- (पन्द्रह लाख रुपये दिये जाये जिससे जनपद क्षेत्र में विकास कार्य करा सके एवं जनपद सदस्यों का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 10,000/- (दस हजार) रूपये किया जाये। ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जनपद सदस्य हकम सिंह ठाकुर, शक्ति यादव, संजय सिंह ठाकुर, राकेश यादव, नवीन पटेल, मीना ठाकुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page