स्टाप डेम जीर्णोद्धार के नाम पर फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। खरमेर नदी में स्टाप डेम जीर्णोद्धार के नाम पर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में सचिव शुनील कुमार ठाकुर के द्वारा खानापूर्ति करने के लिए निर्माण कार्य कराकर फर्जी बिल से राशि आहरण कर रहे हैं। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी नहीं देते, और न ही उनके द्वारा संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार करते हुए बिना निर्माण कार्य कराए ही जिम्मेदार पंचायत सचिव अपने चहेतों के फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। शासन की मंशा अनुरूप योजनाओं को जमीनी स्तर पर न पहुंचाते हुए सचिव मनमानी करने पर आतुर है। मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए ग्राम पंचायत रामगढ़ सचिव ने खरमेर नदी मै काजबे कम स्टॉप डेम जीर्णोद्धार मैं फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया गया। इसी तरह पंचायत स्तर के अन्य निर्माण कार्यों में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जहां खानापूर्ति तक ही निर्माण कार्यों को सीमित रखते हुए फर्जी बिल लगाकर सांठगांठ से शासकीय राशि का गबन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पंचायत के सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जांच कराकर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



