अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सट्टा किंग सतीश सनपाल के ठिकाने पर क्राईम ब्रांच की दबिश

सटोरिए के ठिकाने से 21 लाख 55 हजार 600 रूपये,3 मोबाईल,विभिन्न कम्पनियों की 27 नग सील,3 ऋण पुस्तिका, 34 चैक बुक,प्रापर्टी से सम्बंधित दस्तावेज जप्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लॉर्डगंज थाना अंतर्गत राईट टाउन आर.के.टावर के चैम्बर नम्बर 203,204 में ओपन वैब पर एक्सचेंज के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खिलवाने वाले सटोरिये सतीश सनपाल के सट्टे के रूपये कलेक्शन कर अमित शर्मा एवं विवेक पाण्डे द्वारा रखा जाता है। बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां डिजिटल इंडिया एक्सप्रेस लिखा था जहां पर मनोज सनपाल एवं दीपक रजक मिले जिनसे अमित शर्मा एवं विवेक पांडे के संबंध में पूछा गया जिन्होंने बताया कि अमित शर्मा व विवेक पांडे कहीं गए हैं अमित शर्मा व विवेक पांडे के बैठने के स्थान व कार्य करने की बारे में पूछा गया जिन्होंने बताया कि अमित शर्मा व विवेक पांडे आजम व सतीश सनपाल के लिए आईपीएल सट्टा से संबंधित पैसे का लेनदेन करते हैं। अलमारी व लॉकर खुलवाकर चैक किया गया तो लॉकर में नगद 21 लाख 55 हजार 600 रूपये, तथा अलमारी कें अंदर 27 नग विभिन्न कम्पनियों की सील, 3 ऋण पुस्तिका, 07 नोटपैड जिसमें सट्टे के लेनदेन के लाखों का हिसाब-किताब लिखा है, 34 नग चेक बुक, प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात आदी रखे हुये मिले जिसे जप्त करते हुये कमरे में फ्रेमिंग किया हुआ डिजिटल इंडिया एक्सप्रेस का पंजीयन प्रमाण पत्र जिसमें प्रकाशक का नाम सतीश सनपाल लिखा हुआ है कोे भी जप्त किया गया है।इन्कम टैक्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे,इन्कम टैक्स अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अमित शर्मा एवं विवेक पाण्डे की तलाश जारी है। सतीश सनपाल द्वारा विदेश में रहकर सभी प्रकार के खेलों का सट्टा पूरे भारत में बुकियों के माध्यम से ऑन लाईन खिलवाया जाता है। कलेक्शन एजेंटों के द्वारा सट्टे से सम्बंधित रकम का लेन देन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page