प्रणम्य सागर जी एव चंद्र सागर जी महाराज के सानिध्य में:14 से 22 मई तक महामय श्री नंदीश्वर महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले कटंगी नगर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज के सानिध्य में 14 मई से 22 मई तक महामय श्री नंदीश्वर महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज कटंगी के सानिध्य मैं चल रहा है जिसमे विधान कटंगी नगर गौरव ब्रह्मचारी संजीव भैया के कुशल सानिध्य में संपन्न हो रहा है। इस विधान मैं सुबह अभिषेक,शांतिधारा एवं पूजन के साथ ही विधान ओर मुनि श्री की मंगलवाणी भी सुनने को मिल रही है। शाम को महाआरती,भैया जी के प्रवचन ओर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।




