जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर के दोनों ओर इटारसी एवं कटनी में बन रहा है ग्रेड सेपरेटर

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल पर चल रहे अधोसंरचना कार्य परियोजनाओं में तीव्र गति से विस्तार किया जा रहा है। साथ ही परिचालन में वृद्धि के लिए परियोजनाओं में उतरोत्तर गति प्रदान की जा रही। गौरतलब है की जबलपुर के दोनों एन्ड इटारसी एवं कटनी में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भोपाल मण्डल के इटारसी नार्थ-साऊथ डाउन साइड ग्रेड सपरेटर का निर्माण किया जा रहा है। इस इटारसी ग्रेड सेपरेटर की कुल लम्बाई 12 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 03 मेजर ब्रिज, 26 माइनर ब्रिज, 09 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं 03 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर की कुल लम्बाई 16 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 04 मेजर ब्रिज, 41 माइनर ब्रिज, 07 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं 05 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल एवं तकनीक तथा हैवी मशीनिरी का उपयोग किया जा रहा है। इसी तरह इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर का का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। यह कार्य वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page