जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बाबूराव परांजपे वार्ड में रोड का हुआ भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा बाबूराव परांजपे वार्ड के अंतर्गत गीत विहार कालोनी में 13 लाख की लागत से राजुल रेसीडेंसी, पुराने सांई मंदिर के पास, आदर्श नगर में 5.50 लाख की लागत सहित 20 लाख रूपये की लागत से से बनने वाली सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के अवसर पर विधायक तरूण भनोत ने बताया कि उनके नेतृत्व में लगातार पश्चिम विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, और क्षेत्रीयजनों की मंशा और मांग के अनुरूप क्षेत्र में विधायक निधि से माध्यम से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से जहां एक ओर विकास कार्यो को पूरा करवाया जा रहा है, वहीं विधानसभा के संवेदनशील क्षेत्रों में क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर विधायक श्री भनोत के स्वयं के व्यय पर सी.सी.टी.वी. कैमरे की व्यवस्था भी की गई है।

श्री भनोत ने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता और जनहित से जुडे मुद्दों पर कार्य करने का प्रयास कर रहे है, और ऐसे ही क्षेत्र में विकास कार्यो को सतत् जारी रखा जायेगा ताकि क्षेत्रीयजनों को किसी कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस मौक़े पर श्री एस के दवे, जगदीश सैनी, सरला वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पटेल, मिंटू मिश्रा, विजय पटेल, बबलू मास्टर, मुन्नु तिवारी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page