जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले से वसूले जुर्माना

 

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल, जबलपुर एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के निर्देश पर तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल सरन माथुर के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को भी जागरुक किया जाता है । इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने का अनुरोध किया जाता है। रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष के पहले महीने यानि अप्रैल 22 में पमरे के तीनों मण्डलों में कुल 458 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा उनसे 52 हजार 800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page