अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस कप्तान निकले थानों के औचक निरीक्षण पर:थाना प्रभारी अपने-अपने थानों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे

ओमती थाना,लार्डगंज थाना, सिविल लाईन थाना,विजय नगर थानों का औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस कप्तान श्री बहुगुणा द्वारा ओमती,लार्डगंज,सिविल लाईन एवं विजय नगर थानों का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाने के हवालात,मालखाना कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष,का निरीक्षण करते हुये हवालात की सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश देते हुये ग्राम अपराध पुस्तिका एवं एम.एल.सी.आदि को चैक करते हुये लगायी गयी टीपों का अवलोकन किया तथा थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल,थाना प्रभारी लार्डगंज प्रफुल्ल श्रीवास्तव,थाना प्रभारी सिविल लाईन रमेश कौरव एवं थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति संदीपिका ठाकुर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीएम.हैल्प लाईन की शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा महिलाओं,बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये  शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आपके द्वारा की गयी कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित को तत्काल राहत राशि दिलाये जाने निर्देशित किया।
                  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page