जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पार्टी विचारधारा से प्रभावित होकर संस्कारधानी की 250 महिलाओं ने थाम लिया भाजपा का दामन:साँसद ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जबलपुर शहर से 250 महिलाओ ने आज भाजपा का दामन थाम लिया महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने बताया कि जबलपुर महानगर की सभी विधानसभाओ की बहिनो ने आज सदस्यता ग्रहण की है जिन्हें साँसद एवँ नगर अध्यक्ष द्वारा पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, महिला मोर्चा महामंत्री अश्वनी परांजपे,सुषमा जैन,रजनी यादव, नगर अध्यक्ष रूपा राव,महामंत्री मधुबाला राजपूत,रीना राय के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page