विशेष पूजन अर्चन कर मनाया शांतिनाथ भगवान का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव

जबलपुर दर्पण। शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव भारत बर्ष के सभी जैन मंदिरों में बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण आमजन इतने उत्साह से शांति धारा दिया नही मना पाये थे। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति शिवनगर भगवान शांतिनाथ जी का जन्म एवं मोक्ष कल्याणक विशेष पूजन अर्चन एवं शांति धारा करके मनाया गया समाज के सभी नागरिक एक एकत्रित होकर भगवान की शांति धारा की विशेष पूजन अर्चन किया और सभी ने भगवान जलधारा डालकर अभिषेक किया। ज्ञात हो शांतिनाथ भगवान जैन घर्म में माने गए २४ तीर्थकरों में से अवसर्पिणी काल के सोलहवे तीर्थंकर थे। ऐसा माना जाता हैं कि शांतिनाथ भगवान के साथ नोसो साधू आज ही के दिन मोक्ष गए थे।



