जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जन अधिकार यात्रा जनता के साथ है छलावा : सरताज मंज़िल

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया के कव्वाली, मुशायरा, आर्केस्ट्रा, वाले भय्या हर बार की तरह इस बार भी चुनाव आते ही जनता को बेवकूफ बनाने के लिए जन अधिआकर यात्रा निकालने का ढोंग कर रहे हैं, ये यात्रा वही कांग्रेसी लोग निकाल रहे हैं जिनकी 15 महीने की सरकार में बिजली कटौती हो रही थी, जिनकी सरकार में सम्बल योजना बन्द कर दी गई थी, जिनकी सरकार में लाडली लक्ष्मी योजना बन्द कर दी गई थी, जिनकी सरकार में कन्यादान योजना के अंतर्गत हुई शादियों का पैसा आज तक जनता को नही मिला, ये वही लोग है जिनकी सरकार ने युवाओं से किये वादे के अनुसार उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने के बजाए भैंस चराने बैंड बजाने की टट्रेंनिंग दे रहे थे, ये वही लोग हैं जिनकी सराकर में जबलपुर में कैबिनेट की पहली बैठक में जबलपुर के लिए 1 हजार करोड़ के विकास की झूठी घोषणा की गई, और आज तक उस घोषणा से एक पैसे का भी काम नही करवाया गया, जब कांग्रेस की सरकार थी तब गरीब जनता के साथ हो रहे अन्याय पर वर्तमान विधायक पूर्व मंत्री चुप थे, अपनी एंटी इनकम्बेंसी देख निकाय चुनाव आते ही पूर्व विधानसभा सभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया जी भाजपा की प्रदेश सरकार पर अर्नगल आरोप लगा कर जनता को जन अधिकार यात्रा का झांसा देने निकल पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page