जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बगैर अनुमति के परिवहन करते हाईवा माईनिग द्वारा जप्त

जबलपुर दर्पण। आज खनिज विभाग के अमले द्वारा खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की नाका तिलवारा जाँच की गयी। जाँच के दौरान लगभग 10 वाहनों की जाँच की गयी l जिनमे नियमानुसार खनिज परिवहन की रॉयल्टी पायी गयी है l जाँच दौरान वाहन हाईवा क्र. MP20GB3627 को गिट्टी खनिज का परिवहन करते रोका गया। मौक़े पर उक्त वाहन के पास खनिज परिवहन करने की वैधानिक अनुमती या रॉयल्टी नहीं पायी गयी थी l जिसे मौक़े से मय खनिज के जप्त कर थाना तिलवारा की अभिरक्षा मे खड़ा किया गया है l उक्त वाहन पर खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय कलेक्टर जबलपुर की ओर प्रस्तुत किया जा रहा है l कार्यवाही निरीक्षक दुवेंद्र पटले दीपा बारेवार तथा अभिषेक पटले द्वारा सैनिको के साथ की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page