बच्चों को पर्यावरण के लिए करें जागरूक

जबलपुर दर्पण। ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन, शक्तिनगर जबलपुर द्वारा बच्चो के व्यक्तित्व विकास हेतु
3 दिवसीय शिविर आयोजित किया गया जिसमे बच्चो ने संगीत, चित्रकला, नृत्य, कविता आदि प्रतियोगिताओं मे भाग लिया! इस अवसर पर डॉ पुष्पा पाण्डे जी ने बच्चो को प्रेरणादाई व्याख्यान देते हुए कहा की हमें बचपन से ही पर्यावरण के लिए बच्चो को जागरूक करना चाहिए! क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रखने से हमारा जीवन सुरक्षित रहता है अगर हम इसके लिए बच्चों को शिक्षा देते है तो बच्चो मे इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे l सेवाकेंद्र प्रभारी बी के कविता बहन जी ने बच्चो पौधे लगाने के लिए प्रेरणा दी और गिफ्ट मे वृक्षारोपण हेतु पौधे वितरित किये। शिविर के पश्चात् ब्रह्मा भोजन कराया गया।



