जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आगमन आज

जबलपुर दर्पण नप्र। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंगलवार 31 मई को सुबह 9:15 बजे दिल्ली से जबलपुर एलाइंस एयर की फ्लाइट से डुमना विमानतल में आगमन होगा। श्री सिंधिया सुबह 9:45 मानस भवन में आयोजित पीएम राष्ट्रव्यापी लाभर्थियों से बातचीत कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे डुमना एयरपोर्ट में जबलपुर- भोपाल-ग्वालियर वायुसेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद डुमना विमानतल में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे। शाम 6:50 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।



