जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर के लिए आज बड़े हर्ष का दिन है। जबलपुर शहर के विकास के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि को मध्य प्रदेश से राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि को राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित होने की खबर जैसे ही पार्टी कार्यकर्त्ता को लगी सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।



