जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शहर आगमन 1 जून को

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत स्थल एवँ रोड शो मार्ग का साँसद ने किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के आगामी बुधवार 1 जून को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के दौरान उनके स्वागत एवँ रोड शो के मार्ग का निरीक्षण साँसद राकेश सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवँ प्रशानिक अधिकारियों के साथ किया। श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया की पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष की बात है। हमारे संगठन के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन 1 जून को जबलपुर होने जा रहा है। यह संगठनात्मक प्रवास होगा 2 जून को जबलपुर संभाग के युवाओ से यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में संवाद करेंगे,पश्चिम विधानसभा मंडल कार्यसमिति की बैठक,केंट विधानसभा में एक बूथ समिति की बैठक भी लेंगे साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता के निवास पर चाय पर जाएंगे। स्वागत के क्रम में 1 जून को उनके आगमन पर निकाले जाने वाले रोड शो के मार्ग जो डुमना एयरपोर्ट से रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय तक का निरीक्षण सभी के साथ मिलकर किया साथ ही मार्ग में जिन स्थानों में स्वागत मंच लगाए जाने है उसकी व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की है।
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल से जबलपुर आगमन शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट पर होगा जहां उनकी भव्य आगवानी करते हुए रोड शो प्रारंभ होगा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों में स्वागत मंच लगाए जायेंगे जिसमे पार्टी के मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के द्वारा स्वागत किया जाएगा, रानीताल चौक होते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में समापन होगा। मार्ग निरीक्षण के अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे,विधायक अशोक रोहाणी,सुशील तिवारी इंदु,पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर,पूर्व महापौर प्रभात साहू,सदानंद गोडबोले, अभिलाष पांडे,पंकज दुबे, रजनीश यादव,राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page