अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फायनेंस कम्पनी के फील्ड अधिकारी से 88 हजार 794 रूपये की लूट,आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर थाना प्रभारी आर.के.सोनी से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 13-6-22 को बंजारी माता मंदिर के पास लूट होने की सूचना पर तत्काल स्टाफ के साथ पहुंचा जहॉ आशु कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी पोस्ट चंदई थाना जैतवारा जिला सतना हाल निवासी व्यास मोहल्ला पनागर ने बताया कि वह भारत फायनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड बैंक मे फील्ड अधिकारी के रूप मे काम करता है। तथा गांव गाव जाकर बैक की किश्त कलेक्शन का काम करता है उसकी ब्रांच पनागर में हैं आज लगभग 7-30 बजे अपने आफिस से लोन की किश्त के कलेक्शन के लिये मोटर सायकल क्रमांक एमपी 19 एम क्यू 8872 से निकला था तभी ग्राम छत्तरपुर से 42 हजार 890 रूपये का कलेक्शन फिर ग्राम बिछुआ से 21 हजार 484 रूपये का कलेक्शन और ग्राम सकरी से 24 हजार 420 रूपये का कलेक्शन किया। तीनों कलेक्शन के कुल 88 हजार 794 रूपये,1 टेबलेट , वायो मीट्रिक मशीन एवं चार्जर रखे हुये थे, ग्राम सकरी से निकलकर जैसे ही सुवह लगभग 11-15 बजे बंजारी माता मंदिर मेन रोड पहुॅचा वहीं पर 2 मोटर सायकल मे 4 लड़के अपने अपने हाथ में लाठियां लेकर खड़े थे , प्रत्येक लड़के की उम्र 20-30 वर्ष की रही होगी,उन चारों ने उसे सड़क पर रोककर उसके साथ लाठी से मारपीट कर उसके बैग जबरदस्ती छीनकर अपनी मोटर मोटर सायकिलों से भाग गये उसके बैग में कुल नगद 88 हजार 794 रूपये एवं उक्त सामान कीमती लगभग 9 हजार 741 रूपये का रखा था मारपीट से उसे हाथ एवं सिर मे चोट आयी है। लोगों से मदद मांगकर पुलिस एवं बीएम दिनेश प्रजापति को सूचना दी। रिपोर्ट पर धारा 341,394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा स्वयं मौके पर पहुंचे। लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ने  आवश्यक दिशा निर्देश दिये थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच तथा सायबर सेल टीम के द्वारा रास्तों में लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भागने के रास्तों को चिन्हित करते हुये लोगों एव दुकानदारो से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page