अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सट्टा किंग नरेश ठाकुर के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा,28 सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि नरेश ठाकुर अपने साथी मगन कोरी,संजय सोनी एवं 10-12 अन्य लोगो के साथ मिलकर निवाडगंज गल्ला मंडी में अवैध सट्टे का कारोबार करवा रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निवाडगंज गल्ला मंडी में दबिश दी गई जहाँ जय कुमार उर्फ मुंगेरी सेन अपने साथियों के साथ सट्टा पट्टी लिख रहा था,सट्टा पट्टी लिखाने वालों की भीड लगी थी, घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखने एवं लिखाने वालों को पकड़ा गया जिन्होंने नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम जय कुमार उर्फ मुंगेरी सेन उम्र 34 वर्ष निवासी सिंघई कालोनी,मगन कोरी उम्र 55 वर्ष निवासी जगदंबा नगर, अधारताल,संजू सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला, शुभम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी पानदरीबा,प्रहलाद पटेल उम्र 67 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी,युसुफ खान उम्र 39 वर्ष निवासी बडी मदार टेकरी,रहमान खान उम्र 45 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती,मोहम्मद उर्फ मुन्ना मसाला 45 वर्ष निवासी स्लाटर हाउस मदारटेकरी,शेरू उर्फ सोहराव उम्र 24 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया,सुखदेव अग्रवाल उम्र 70 वर्ष निवासी गंगानगर भूकंप कालोनी,बसंत ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी उजारपुरवा स्थायी पता ग्राम गोमती बीजाडांडी जिला मण्डला,शब्बीर खान उम्र 49 वर्ष निवासी बडी मदार टेकरी,राम सुरेश गौतम उम्र 42 वर्ष निवासी बजरंग नगर कालोनी माढौताल,नरेश झारिया उम्र 21 वर्ष निवासी मदर टेरेसा,सुजीत कुमार शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी मथुरा बिहार कालोनी विजयनगर,राकेश उर्फ बेडीलाल वर्मन उम्र 38 वर्ष निवासी आगा चौक लार्डगंज,राजू खन्ना उम्र 50 वर्ष नि.मालगुजार परिसर गोहलपुर,रतन कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर,राहुल शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी पानदरीबा कोतवाली,राकेश पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी,अनिल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी भानतलैया बेलबाग, संजय नागपाल उम्र 33 वर्ष निवासी टी.आई.बंगला सुहागी,रोहणी प्रसाद कोल उम्र 48 वर्ष निवासी उजारपुरवा बावली के पास,शिवभान जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर,25 मुन्ना पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम उडना थाना पाटन,मोहन गोंटिया उम्र 60 वर्ष निवासी फूलसागर गढ़ा,कोमल सिंह ठाकुर उम्र 59 वर्ष निवासी भाग्यश्री ट्रांसपोर्ट के पास थाना कोतवाली,अमरनाथ पाल उम्र 75 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल के होना बताये,तलाशी में नगद 29 हजार 380 रूपये,5 नग सट्टाबुक,37 सट्टा पट्टी, 28 डाट पेन एवं रिफिल,एक कैलक्युलेटर जप्त किया गया। पूछताछ पर आरोपी जयकुमार उर्फ मुंगेरी सेन ने बताया कि सट्टा पट्टी नरेश ठाकुर निवासी सिंघई कालोनी के कहने पर लिखना एवं ग्राहकों द्वारा लगया गया पैसा नरेश ठाकुर के पास जमा करना बताया,सभी सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये नरेश ठाकुर की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page