पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में जूलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। बताया गया कि आक्रोश जताते हुए एसडीएम को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष लोक सिंह धुर्वे के द्वारा बताया गया की बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समाज के साथ साथ आदिवासी समाज नाराज हैं, संविधान वादी लोगो की भी भावनाएं आहत हुई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं मीडिया हेड नवीन जिंदल पर देश में सम्प्रदायिकता फैलाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। मुस्लिम समाज एवं गोंडवाना समाज की मांग है कि जल्द से जल्द नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल पर एफ आई आर दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई करें एवं भविष्य में कोई किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत न कर सके इस हेतु धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ कानून बनाए।



