खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

गौ बंशो से भरा ट्रक पूर्व सरपंच के घर मे जा घुसा,ड्राइवर पुलिस हिरासत में

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन इस हादसे में सड़क किनारे बने एक घर को बड़ा नुकसान जरूर पहुंचाया है। हादसे की वजह गौ वंश की तश्करी है। दरअसल गुरुवार की सुबह दमोह सागर स्टेट हाइवे पर सिहोरा में हथना टिगड्डा में ग्रामीण रोज की तरह अपने घर के सामने बैठे थे तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक आया और पूर्व सरपंच के घर मे घुस गया,जैसे तैसे जान बचाकर लोग भागे और जब घर की बाउंड्री तोड़ कर घुसे ट्रक को देखा गया तो उसमें गौ वंश भरा हुआ था। घबराए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और जब देखा तो इस ट्रक का पीछा पुलिस कर रही थी। मामला खुला तो पता लगा कि गौ वंश को भरकर ये ट्रक जबलपुर भोपाल हाइवे से आ रहा था पहले इसे सागर जिले कि महाराजपुर पुलिस ने रोकना चाहा तो ट्रक नही रुका और महराजपुर पुलिस ने सागर जिले की बलेह पुलिस चौकी को खबर दी। बलेह पुलिस लगातार पीछा करती रही इस दौरान बेलगाम ट्रक ने रास्ते मे कई जानवरों को नही बक्शा और कई बाइक सवार को भी घायल करके ट्रक भागा और आखिरकार दमोह जिले में आते ही ये ट्रक एक मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि ट्रक घर के सामने बैठे लोगों पर नही चढ़ा। मौके पर पहुंची दमोह देहात थाना पुलिस की सागर नाका चौकी प्रभारी ने ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर ट्रक से बीस नग गौ वंश बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page