घुघवा फॉसिल पार्क में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी को लेकर घुघुआ फॉसिल पार्क में चार दिवस से लगातार अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि 21 जून तक घुघवा एवं बांसा के लोगों को योग की जानकारी एवं योग कराकर किस प्रकार से स्वस्थ रहें इसके फायदे बताए जा रहे हैं। जानकारी में योग के फायदे, प्राणायाम के फायदे सहित अन्य के बारे में योग शिक्षक बृज बिहारी साहू एवं योग सहायक अनिल कुमार साहू के द्वारा दी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर लोगों को प्रेरित कर योग के बारे में बता कर लगातार योग करवा रहे है। इसी क्रम में पिछले दिनों भारतीय किसान संघ जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू की मौजूदगी में योग करवाया गया। गौरतलब है कि आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा देशभर में 75 ऐतिहासिक स्थान इसी प्रकार राज्य सरकार पूरे राज्य में 75 ऐतिहासिक स्थान चुने गए है, जिसमें राज्य की ऐतिहासिक स्थान में एक घुघुआ फॉसिल पार्क को भी चुना गया है। एतिहासिक धरोहर में आयोजन को लेकर आयुष विभाग का विशेष योगदान है, स्थानीय व्यक्ति, स्थानीय प्रशासन एवं प्रस्फुटन समिति सहित अन्य का सहयोग प्राप्त हो रहा है।



