थाना प्रभारी कि पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न

डिंडोरी दर्पण। पिछले दिनों जिले के थाना शहपुरा में पटाखा व्यापारियों व पुलिस की बैठक रखा गया। बैठक में गृह मंत्रालय एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए निर्देशों के कड़ाई से पालन हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोविड-19 को देखते हुए दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्थापित करने,दुकान में आने वाले लोगों से मास्क पहनने, आपस में उचित दूरी बनाए रखने आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिया पटाखा व्यापारियों को दिया गया है। शहपुरा तहसीलदार, नगरपालिका कर्मचारियों ने शहपुरा स्टेडियम जाकर पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया, तथा सभी पटाखा व्यापारियों को दुकान में पटाखे की मात्रा के अनुसार सुरक्षा हेतु ड्रम में पानी भर कर रखने, बाल्टी में रेत भरकर रखने ,फायर स्ट्रेन्गुलेशन रखने के लिए सख्त समझाइश दी गई।बताया गया कि नगर परिषद के अधिकारियों को व्यवस्थित दुकानों का आवंटन कर पटाखा बाजार में फायर बिग्रेड वाहन खड़ा करने हेतु निर्देशित भी किया गया है। सभी पटाखा व्यापारियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।



