डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है व्याम

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंढ़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय किसान संघ और धारा सरस्वती शैक्षणिक तथा समाज उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम ढोंढ़ा में बच्चों के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू, अजय, आयुष, अंशुल, अनामिका, अमन, प्रियांशी, शशांक, रंजीत, नान दाऊ,भूपेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीण व बच्चों को योग के फायदे बताए गए। बताया गया कि नियमित योग करने से स्वास्थ्य तन मन का विकास होता है, जिससे हर व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हर दिन सुबह शाम व्यायाम व विभिन्न योग के आसनों को करने से व्यक्ति की शरीर हमेशा स्वस्थ व निरोगी रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page