घुघवा नेशनल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नेशनल फॉसिल पार्क घुघवा में मानवता के लिए योग अंतरराष्ट्रीय थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान का वाचन करने के बाद देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का उद्बोधन योग साधकों को दिया गया। कार्यक्रम के दौरान योग से होने वाले फायदे, योग करने से किस प्रकार से जीवन परिवर्तन सहित अन्य के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य बृज बिहारी साहू के द्वारा प्रोटोकॉल अनुसार योग के समस्त क्रियाओं को साधकों को करवाया गया। जिसमें शारीरिक अभ्यास एवं प्राणायाम कराकर उनके फायदे बताए गए। साथ ही योग सहायक अनिल साहू के द्वारा भी योग करवाया गया। गौरतलब है कि जनपद पंचायत शहपुरा के सीईओ राजीव तिवारी के द्वारा बताया गया योग के फायदे उन्होंने अपने जीवन में देखा है। योग से व्यक्ति अपना वजन कैसे घटाएं, सीईओ द्वारा योग की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी तरह आयुष विभाग के डॉक्टर दिनेश उइके के द्वारा योग के बारे में एवं आयुर्वेद के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं योग के एसोसिएशन बोर्ड के सदस्य अश्विनी साहू के द्वारा योग को किस प्रकार से अपने जीवन में उतारे यह भी बताया गया। जानकारी दी गई योग प्रशिक्षक द्वारा सभी आसन, प्राणायाम के अभ्यास को रोगानुसार फायदे के साथ बताते हुए योग करवाया गया, सलाह दिया गया कि नियमित योग करने से बड़े से बड़े असाध्य रोग भी दूर हो सकते हैं।इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के बीएमओ सत्येंद्र परस्ते, डॉ राजीव साहू, निर्मल साहू, सोहन साहू, दीपक साहू, पीयूष साहू, लखन, जितेंद्र पाराशर, देवानंद निवारे, सचिव सुशीला ग्राम पंचायत बांसा, अनुपम साहू, जन अभियान परिषद के सदस्य सहित बड़ी संख्या में बच्चे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



