फील्ड यूनिट में मनाया योग दिवस

जबलपुर दर्पण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार के आदेश अनुसार आयुध निदेशालय फील्ड यूनिट तथा स्थानीय लेखा विभाग जबलपुर द्वारा उप महानिदेशक राजीव जैन के कुशल मार्गदर्शन में निदेशक कुमार पैकरा, लेखा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक प्रदीप कोरी, अजय डुंगडुंग,संजीव विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, सर्वेश शुक्ला, अभिषेक दुबे, राजेश विश्वकर्मा तथा चार्जमैन बाल मुकुंद पांडेय, प्रशांत प्यासी ,अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने व्हीकल ऑफिसर्स मेस में अर्पणा योग शिक्षक ने योग सूत्र बताते हुए योगाभ्यास कराया सभी ने उत्साह पूर्वक कर योग को नियमित रूप से अपने अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प भी लिया। अनिल शुक्ला के अनुसार फील्ड यूनिट जबलपुर प्रमुख राजीव जैन उप महानिदेशक ने इस अवसर पर सभी बधाई देते हुए हमेशा स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं प्रेषित की है।



