खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत झालोन की गोशाला चारागाह की जमीन पर दबंग ने चलाया ट्रेक्टर

जबलपुर दर्पण जबेरा ब्यूरो। सरकार द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चिन्हित पंचायतो में गौशाला का निर्माण कराया गया है। इस योजना में गोमाता के जीवन यापन के लिए सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही हैं। गोमाता के लिए हरी घास महत्वपूर्ण भोजन साबित होती है क्योंकि हरि घास में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है केल्शियम से गायों के शरीर का विकास एवं दूध के उत्पादन में सहायक होता है। इसलिए सरकार द्वारा गोशालाओं मे ही करीब पांच एकड़ भूमि सिर्फ चारागाह बनाने के लिए आवंटित की जाती है। इस जमीन का उपयोग सिर्फ गायों के लिए हरी घास या चारा उगाने के लिए किया जाता है। मगर तेंदूखेड़ा ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झालोन के अंतर्गत नादिया हार में एक गौशाला बनाई गई है। इस गौशाला के चारागाह में गांव का ही एक दबंग कन्नू आदिवासी ने कब्जा कर लिया है। जिससे आज दिनाक तक उस गोशाला को गोमाताए को हरी घास नसीब नही हो पाई है। इस गोशाला का संचालन जयमाल बाबा स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। यह समूह अपनी पूरी निष्ठा से गोशाला में कार्य करता रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमति रेखा रैकवार ने बताया कि अभी वारिश शुरू हुई तो समूह के लोगो ने उस चारागाह की जमीन पर गोबर की खाद डालना चालू किया, क्योकि विभाग द्वारा हरि घास के बीज आये हुए हैं। रेखा रैकवार ने बताया कि विभाग के आदेश के अनुसार हमे इस हरि घास के बीज की बोवनी करनी है इसलिए हमने गोबर कि खाद उस चारागाह की जमीनमें डाला है।हमने दो चार दिनो तक गोबर कि खाद डाली थी मगर आज सुबह कन्नू आदिवासी ने ट्रेक्टर लाकर उस जमीन पर जुताई करके अपनी बोवनी कर रहा है। चुकी वह एक दबंग ब्यक्ति हैं इसलिये हम सभी महिलाओं ने 100 नम्बर डायल किया और पुलिस भी आयी और पुलिस ने कहा कि आप थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराए। समूह द्वारा इसकी लिखित शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों के पास की है मगर अभी तक कोई ठोस निदान नही हुआ है।
इनका कहना है। पशु विभाग के अधिकारी संजू सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की वह कब्जा सक्षम अधिकारी जैसे तहसीलदार हटवाएंगे हम कुछ नही कर सकते। जनपद सीईओ हलधर मिश्रा ने बताया है की हम अभी दिखवाते हैं और नायाब तहसीलदार तेंदूखेड़ा ने फोन नही उठाया।
जब इस संबंध में तेदुखेड़ा एसडीएम श्री रावत से बात की तो उनका कहना था मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नही आई है। यदि शिकायत आती है तो कार्यवाही करूगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page