केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय एवं कला परिषद ने वर्ष 2022-23 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर दिया है। जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय द्वारा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बॉडी बिल्डिंवग-पावर लिफ्टिं गव नवम्बर के तृतीय सप्ताह में महिला खेल प्रतियोगिता (कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन व टेनीकोइट)का आयोजन किया जाएगा। जबलपुर क्षेत्र द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि सितंबर माह के द्विदतीय सप्ताह में टोंस जल विद्युत गृह सिरमौर कैरम प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं से प्रतियोगिताओं को निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।



