निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में पंचायत निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का निराकरण के लिए कंट्रोम रूम का गठन किया गया है। जिसका नंबर 07644-234600 है। कंट्रोल रूम में निर्वाचन संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
जिले में 22 जून तक हुई 498.5 मिमी. वर्षा
डिंडौरी। भू-अभिलेख डिण्डौरी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 01 जून से 22 जून 2022 तक डिण्डौरी जिलेे के विकासखण्डों में हुई वर्षा की स्थिति इस प्रकार है। विकासखण्ड डिण्डौरी में 82.4, अमरपुर में 71.5, समनापुर में 61.8, बजाग में 59.2, करंजिया में 70.8, शहपुरा में 98.7 और मेंहदवानी में 54.1 वर्षा दर्ज की गई है। 22 जून तक जिले की कुल वर्षा 498.5 मिमी. व औषत वर्षा 71.2 दर्ज हुई है।



