चरगवा थाना अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी:नहाते समय कुएं में गिरने से मौत

जबलपुर क्राईम ब्यूरो। चरगवा थाना अंतर्गत गांव के बाहर बहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई और आसपास की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी विनोद पाठक ने बताया कि पुलिस को ग्राम बाड़ीवाड़ा में एक किशोरी के कुएं में गिरने की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस को कालूराम ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी बाड़ीवाड़ा ने बताया कि आज दोपहर लगभग 11 बजे उसकी भतीजी कुमारी पिंकी ठाकुर उम्र 14 वर्ष गांव के बाहर वाले खेत में बने कुएं में नहाने गयी थी। पिंकी नहाते समय कुऐ में फिसल कर गिर गयी जिससे पानी में डूबने से पिंकी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



