अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
39 वर्षीय भाईलाल ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी:जांच में जुटी चरगवां पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाना क्षेत्र के मुकेश गोंड़ निवासी ग्राम दामन खमरिया ने सूचना दी कि वह 14 भाई है। दिनांक 8-7-22 की शाम लगभग 7 बजे उसका भाई, भाईलाल गोंड़ उम्र 39 वर्ष घर में थे जो घर के बाहर चले गये,भाभी कला बाई ने भईया भाईलाल गोंड़ को खाना खाने के लिये देखा तो भाईलाल घर में नहीं थे गांव में आसपास तलाश किये नही मिले आज सुबह लगभग 7 बजे बड़े भाई दोजीलाल ने बताया कि भाईलाल गोंड़ वन विभाग के प्लांटेशन में सागौन के पेड़ से फांसी लगा लिया है सागोनी की डाली टूट कर लटकी है,और भईया भाईलाल का शव वहीं पड़ा है। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



