कलेक्टर ने शहपुरा ब्लाक के ग्राम खैरी एव बिलपठार का भ्रमण कर भू-माफिया से मुक्त कराई शासकीय भूमि

उक्त भूमि पर पौधारोपण की कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज रविवार की शाम शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी और बिलपठार का भ्रमण कर भू-माफिया द्वारा शासकीय भूमि जो वर्षी से कब्जा कर के रखे है। आज उक्त भूमि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई साथ ही शासकीय भूमि का सीमांकन करने तथा पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश राजस्व,ग्रामीण विकास एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिये हैं । कलेक्टर ने पौधारोपण के कार्य में ग्रामीणों की सहभागिता अर्जित करने पर जोर दिया तथा लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जमीन का सीमांकन और पौधारोपण की कार्ययोजना बनाने का कार्य तीन दिन के भीतर कर लिया जाये,ताकि इसी मानसूनी सीजन में पौधे लगाये जा सकें। कलेक्टर के ग्राम खैरी और बिलपठार के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत की सीईओ डॉ सलोनी सिडाना एवं एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह भी मौजूद रहे।




